देश में 24 घंटे में 2 हजार 761 की कोरोना से मौत, 3 लाख, 48 हजार 979 संक्रमित हुए,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार कम नही हो पा रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख, 48 हजार 979 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं। एक ही दिन में 2761 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान भी गंवा चुके है। वहीं 2 लाख 15 हजार 803 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
राज्यो मेें यदि मौतों के आंकड़ें देखें तो सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में रिकॉर्ड की गईं, यहां 676 लोगों ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर दिल्ली में भी 357 लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से हो गई है। वर्तमान में पूरे देश में एक्टिव केस अब 26 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 26 लाख 74 हजार 287 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को इसमें 1 लाख 30 हजार 199 की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

