नगर निगमों में आरक्षण की सूची जारी
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — नगर निगमों में महापौर पदों के लिये आज आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजधानी रायपुर पिछले बार की तरह सामान्य सीट होगी। वहीं धमतरी, राजनांगांव और कोरबा की सीट ओबीसी के लिये आरक्षित कर दी गयी है। प्रदेश के कुल 13 नगर निगमों से सिर्फ दो सीटें अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित है। कोरबा और धमतरी 2014 में महिला आरक्षित था।
- भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
- रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
- अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
- धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
- राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
- कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
- रायपुर (अनारक्षित)
- जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
- बिलासपुर (अनारक्षित)
- भिलाई (अनारक्षित)
- चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
- दुर्ग (अनारक्षित)
- बीरगांव (अनारक्षित)

