berinagFEATUREDFoodGeneralHealthLatestNewsuttarakhand

नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने 16 नेपाली मजदूरों को   राशन दिया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग ( पिथौरागढ) देश में लाॅकडउन के बाद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी सन्नाटा  पसरा हुआ है। वहीं जो मजदूर हैं उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। नगर में तहसील मुख्यालय के पास करीब 16 नेपाली 17 मार्च को नगर में पहुँचे इन में से कुछ नेपाली मजदूर खितौली रोड चन्द्र बल्लभ पन्त और भीम कुमार के यहा किराये कमरे में रह रहे है , 22 मार्च के बाद लाॅकडाउन  से     नेपाली मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है तहसील मुख्यालय के पास अध्यापिका कार्यकर्ता गंगा आर्या इन नेपाली मजदूरों के बारे में पता चलते ही गंगा आर्य नेपाली मजदूरों से मिली और उन को भोजन सामग्री वितरण किया गया। शनिवार सुबह नगर से नेपाली मजदूर पैदल अपने घरों को चलने लगे तो गंगोलीहाट नगर में पुलिस ने इन मजदूरों को जाने से रोक लिए और दिन में भोजन करा कर वापस जहा पहले थे  वापस भेज दिया काफी शाम होने पर नेपाली मजदूर अपने किराये कमरे में पहुँचे , गंगा आर्या को पता चलते ही गंगा ने इन नेपाली मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था बनाई और गंगा ने करी 9:55 में बेरीनाग अधिकारी सूचना ग्रुप में नेपाली मजदूरों की समस्या की बात रखी ग्रुप में गंगा का मैसेज पढते ही नायब तहसीलदार पंकज चन्दोला ने इन नापली मजदूरों की जानकारी गंगा से जुटाई  और इन मजदूरों को चन्दोला द्वारा भोजन सामग्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई ,वही रविवार सुबह बेरीनाग अधिकारी सूचना ग्रुप में नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त ने गंगा का पोस्ट पढा तो हेम पन्त नेपाली मजदूरों के लिए करीब एक महिने का राशन लेकर तहसील मुख्यालय पहुँचें नेपाली मजदूरों को बुला कर राशन वितरण किया । हेम पन्त ने मजदूरों से कहा अगर 31 मार्च को गाडी चलेंगे या कोई व्यवस्था होगी तो आप लोगों को नेपाल बोर्ड तक रवाना कराया जाएगा नही तो जब तक नेशनल कर्फ्यू रहेगा हम सभी का सहयोग रहेगा वही परेशान नेपाली मजदूरों ने  नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त, नायब तहसीलदार पंकज चन्दोला, अध्यापिका गंगा आर्या का आभार जताया!

Share This News