निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षरस: हो अनुपालन …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह:-
बागेश्वर… जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकरी रंजना राजगुरू ने अवगत कराया है कि दिनांक 10 मार्च 2019 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की घोषणा के तत्काल बाद ही पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षरस: अनुपालन कराया जाना है। राजकीय/विभागीय सम्पत्ति का चुनाव प्रचार हेतु प्रयुक्त किया जाना एवं सम्पत्ति को विरूपित किया जाना आचार संहिता का उल्लंघन है। किसी भी उम्मीदवार अथवा राजनैतिक दल द्वारा लोक सम्पत्ति/विभागीय परिसम्पत्ति का विरूपण किये जाने की दशा में उत्तरांचल लोक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने का प्रावधान है।
इस सम्बन्ध उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि विभागीय परिसम्पत्तियों का किसी राजनैतिक पार्टी अथवा प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार हेतु विरूपित किये जाने की दशा में उपरोक्त संदर्भित अधिनियम की धारा 3 के अनुसार संबंधित उप जिलाधिकारी/रिर्टनिंग ऑफिसर/स्थानीय पुलिस अधिकारी के सहयोग से कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। यथोचित कार्यवाही नहीं किये जाने की दशा में सम्बन्धित प्रत्याशी/राजनैतिक पार्टी को अप्रत्यक्ष लाभ होगा जो कि कर्मचारी आचारण नियमावली, आदर्श चुनाव आचार संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 तथा भारतीय दण्ड संहिता के सुसंगत प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आ सकता है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त संदर्भित अधिनियम में विरूपण व लोक सम्पत्ति की दी गयी परिभाषा का उल्लेख किया गया है जिसमें ‘‘विरूपण’’ में लोक सम्पत्ति के रूप एवं सुन्दरता को हानि पहुॅचाना अथवा हस्तक्षेप, क्षति पहुॅचाना, बिगाड़ना अथवा किसी अन्य प्रकार से क्षति पहुॅचाना सम्मिलित है तथा ‘‘विरूपण’’ शब्द का तद्नुसार अर्थ लगाया जायेगा। ‘‘लोक सम्पत्ति’’ में कोर्इ भवन, झोपड़ी, संरचना, दिवार, पेड़, बाड़ या खम्भा अथवा कोर्इ अन्य निर्माण सम्मिलित होगा। उन्होंने समस्त कार्यालयध्यक्षों को निर्देश दिये है कि विभागीय परिसम्पत्तियों को विरूपित किये जाने के विरूद्ध उपरोक्तानुसार कार्यवाही कर सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से कार्यलय जिला निर्वाचन अधिकारी को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

