almoraFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को प्रथम स्थान के लिए चुना गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी:-

अल्मोड़ा , केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को प्रथम स्थान के लिए चुना गया था। कोसी नदी पुर्नजनन अभियान को लगातार दूसरे वर्ष इस अवार्ड के लिए चुना गया था। इस अवार्ड के विजेता के रूप में जनपद को स्मृति चिन्ह् व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है जिसे कोसी सैल के समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप द्वारा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन में किये गये अभिनव प्रयोग व जनसहभागिता के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 11 एवं 12 नवम्बर, 2020 को दिल्ली में आयोजित वर्चुवल समारोह में द्वितीय नेशल वाटर अवार्ड घोषित किये गये थे। उन्होंने इस अभियान से अधिकारियों एवं कर्मचारियों व लोगो को बधाई दी है। इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा आदि उपस्थित थे।

वहीं- मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में आज 02 चिकित्सा इकाईयों बेस चिकित्साल व नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दिन आज बेस चिकित्सालय में 100 लाभार्थियों के टीकाकरण के सापेक्ष 55 स्वास्थ्य कर्मियों व नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में 93 लाभार्थियों के टीकाकरण के सापेक्ष 37 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि दिनाॅंक 22 जनवरी, 2021 को 02 चिकित्सा इकाईयों बेस चिकित्साल व नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में टीकाकरण किया जायेगा।

Share This News