नैनीताल जिले में 25 और लोग कोरोना पॉजिटिव,
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
हल्द्वानी : कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को महाराष्ट्र से लौटे 65 और लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 25 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक दिन पहले ही 350 लोगों में से 55 लोग एक साथ पॉजिटिव मिले थे। इन सभी को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इसी के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 110 हो चुकी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 21 मई को महाराष्ट्र से लौटे 106 और लोगों की रिपोर्ट आनी है।

