नैनीताल में पर्यटकों बीच खूनी संघर्ष पर्यटक को मारी गोली पर्यटक मामूली रूप से घायल ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
नैनीताल। पूरा देश स्वतंत्र दिवस के मौके पर जहाज जश्न में डूबा हुआ था तो वही सरोवर नगरी में स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में पर्यटकों बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गया गोली पर्यटक को छूकर निकल गई। बताया जा रहा है कि एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायर कर दिया फिलहाल पुलिस फायर करने वाले पर्यटक की तलाश में जुटी है। प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल नैनीताल घूमने आए थे इस बीच मालरोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो गई। जिसके बाद फैसल पैदल सूखाताल क्षेत्र में घूम रहा था इस बीच यूपी नंबर की एक बाइक पर सवार युवक ने पर्यटक पर एकाएक फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई। जिसके बाद पुलिस घायल को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस फायर करने वाले पर्यटक की तलाश में जुटी हुई है।

