berinagLatestNewsuttarakhandपिथौरागढ

नौलिंग देवता मंदिर में मेले का आयोजन हुआ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता

बेरीनाग के उडियारी क्षेत्र के नौलिंग देवता मंदिर में सोमवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूरदराज से पहुंचे लोगों ने नौलिंग देवता का आशीर्वाद लिया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर लोगों से भर गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर नौलिंग देवता का आशीर्वाद लिया। इस मंदिर में पूजा के साथ गोदान की परंपरा रही है। सैकड़ों लोगों ने गोदान कर परंपरा का निर्वहन किया। देर सायं तक स्थानीय कलाकारों ने झोड़ा-चांचरी की रंगारंग कार्यक्रमो से मेले मे गये लोग झुमने लगे। इससे पूर्व लोगों ने देव डांगरों का आशीर्वाद लिया।उडियारी नौलिग मंदिर के आसपास व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई थी। दूरदराज से आए श्रदालुओ ने जमकर खरीदारी की।

Share This News