न्यू ईडन कॉलेज सिंघाना (झुझुनूं राजस्थान) में टॉपर्स सम्मान समारोह संपन्न।
न्यू ईडन कॉलेज सिंघाना (झुझुनूं राजस्थान) में टॉपर्स सम्मान समारोह संपन्न।

न्यूज होम लाइव संवाददाता:- राजेश कुमार शर्मा –
राजस्थान राज्य के झुझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे की न्यू ईडन पीजी महिला महाविद्यालय में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करके टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान किए जाने की खबर है। प्रोग्राम की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने की। विशिष्ट अतिथि न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य डॉ. अनीता थी ।कॉलेज निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने वाट्स ऐप मैसेज के थ्रू हमारे राजस्थान रेजीडेंट एडिटर राजेश कुमार शर्मा को बताया यानि इंटीमेट किया किया कि
बीएससी थर्ड ईयर में आशा 84.44 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे क्षेत्र में टॉप किया है इसी प्रकार नीतू कुमारी 83.48 आईका कुमावत 78. 89 तनुजा 76.15 बीए थर्ड ईयर भारती शर्मा 72.94 प्रीति जांगिड़ 69 .67 पूजा 66.61 बीएससी सेकंड ईयर में रेनू कुमारी 72. 67 प्रेरणा 71.78 रश्मि 71.33 टीना 70 .44 ममता कुमारी 70. 22 सोनू शर्मा 68 .22 मुनेश कुमारी 67.78 अंक प्राप्त करने पर महाविद्यालय परिसर में माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य सुनीता सिंह, अजीत कुमार सैनी, महेंद्र सिंह मीणा , मनोज कुमार सुशीला , अंकिता सविता, ख्यालीराम इत्यादि मौजूद रहे ! मंच संचालन संजय कुमार ने किया । टॉपरस सम्मान समारोह के बाद छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने केक काटकर क्रिसमिस डे भी मनाया .. शुभकामनाएं दी…

