FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

पहुचे 208 प्रवासी स्टेजिंग ऐरिया बिलौना में

उत्तराखण्ड

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह

बागेश्वर… इंसीडेण्ट कमाण्डर बिलौना बस अड्डा बागेश्वर ने अवगत कराया हैं कि आज उत्तराखण्ड परिवहन निमग की 08 बसों से अपराह्न 03:00 बजे तक 208 प्रवासी स्टेजिंग ऐरिया बिलौना में पहुॅच चुके है। जिसमें लखनऊ, दिल्ली, महाराष्ट्र, मुरादाबाद, गाजियाबाद, चंडिगढ़ आदि क्षेत्रों के प्रवासी शामिल है। उन्होंने अवगत कराया है कि स्टेजिंग एरिया बिलौना पहुॅचने पर उनका स्वास्थ परीक्षण व थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ डाटा तैयार किया जा रहा हैं। जनपद में पहुंचने पर इन प्रवासियों को जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट, पानी की बोतल के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा स्वास्थ परीक्षण एवं डाटा तैयार करने के उपरान्त उन्हें होम क्वांरटीन/फेसीलिटी क्वांरटीन सेंटर के लिए उकने गन्तव्य को रवाना किया जा रहा हैं।

Share This News