पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने कुल- 36 नग अवैध लकड़ी बरामद कर, वन विभाग के किया सुपुर्द।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी :-
पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने कुल- 36 नग अवैध लकड़ी बरामद कर, वन विभाग के किया सुपुर्द।
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चण्डाक क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में चैकिंग के दौरान एक पिकप वाहन A/F को रोककर चैक किया गया तो उसमें चालक नन्दन सिंह पुत्र चन्द्र सिंह नि0 जागृति कालौनी पिथौरागढ व केशव राम पुत्र मानी राम निवासी दिग्तोली पिथौरागढ़ द्वारा अवैध रूप से कुल 36 नग (चीड़ के तख्ते, स्लीपर आदि) ले जाया जा रहा था । उक्त अवैध लकड़ी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया ।पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश राय, का0 गौरव सिंह, का0 कुन्दन सिंह – चौकी चण्डाक कोतवाली पिथौरागढ़ ।
,उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय एस0ओ0जी0 टीम के साथ मौजूद रहे।

