पिथौरागढ़ के समस्त क्षेत्रों को समाविष्ट किये जाने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा दिये गए निर्देशों एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ डॉ0 जी0 के0 शर्मा द्वारा दिये गए निर्देशानुसार दिनाँक 2 अक्टूबर, 2021 से 14 नवंबर, 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ एवं परा विधिक कार्यकर्ता (पी0एल0वी0) द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में विभिन्न क्षेत्रों/ विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद पिथौरागढ़ के समस्त क्षेत्रों को शत प्रतिशत रूप से समाविष्ट कर लिया गया है। साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ एवं परा विधिक कार्यकर्ता (पी0एल0वी0) द्वारा पुनः जनपद पिथौरागढ़ के समस्त क्षेत्रों को समाविष्ट किये जाने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन दैनिक आधार पर किया जा रहा है।

