FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में सेना और ग्रामीण आमने-सामने। पानी का टेंक सेना द्वारा तोडे जाने पर हुआ विवाद।

पिथौराग न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।

पिथौरागढ़ जनपद में गुरुवार देर रात भारतीय सेना की स्थानीय इकाई ने सुवाकोट नामक गांव में 60 हजार लीटर के नवनिर्मित पेयजल टैंक को अचानक तोड़ दिया। सेना की कार्रवाई का पता चलते ही स्थानीय जनता सड़क पर उतर आई। ग्रामीणों ने सेना की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक चंद्रा पंत ,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा , और प्रशासनिक अधिकारी उपजिलाधिकारी तुषार सैनी व पुलिस उपाधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं सेना ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई। जल निगम और सुवाकोट ग्राम पंचायत की ओर से सेना इकाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी द्वारा दोनों का पक्ष सुना गया जिसपर प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्ति को ध्वस्त करने में उपयोग की गई मशीन को सीज कर दिया गया है।तथा अग्रिम कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं ।
दीपक जोशी जनपद पिथौरागढ़।

Share This News