FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandचमोली

पुलिस द्वारा राशन की ट्रक में अवैध रूप से छिपकर आते 01 व्यक्ति को पकड़ कर क्वारंटाइन किया गया ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया ।

जनपद चमोली 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

 ग्वालदम पुलिस ने अंतर्जनपदीय सीमा बैरियर पर ट्रक( टाटा) वाहन सँख्या Uk04CA-9787 को रोककर चेक किया  तो ट्रक में 1 व्यक्ति विनोद राम पुत्र श्री देवीराम पता-देवसारी देवाल थराली चमोली, उम्र 30 वर्ष  जो अल्मोड़ा से बिना अनुमति के खाद्यान्न सरकारी गल्ला (राशन) के ट्रक में ड्राइवर की सहायता से छिपकर आ रहा था। ट्रक हल्द्वानी से थराली आ रहा था ट्रक चालाक को अंतर्जनपदीय सीमा पर पुलिस ने नाम पता नोट करते हुए चेक किया तो ट्रक चालक बिशन राम पुत्र श्री हयात राम ग्राम-सिरकोट जनपद बागेश्वर द्वारा व्यक्ति को बिना अनुमति (पास) के छुपाकर ले जाने का प्रयास करने एवं वर्तमान में चल रहे लोक डाउन का उल्लंघन करने के कारण पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर    मु०अ०सँ०10/20
धारा 188,269,270 भादवि व 51-DM, ACT-2005 में मुकदमा पंजीकृत किया है। तथा बिना अनुमति प्रवेश करने वाले व्यक्ति को चिकित्सको ने मौके पर मेडिकल परीक्षण कर 14 दिन के लिये G.M.V.N.ग्वालदम में क्वारंटाइन किया गया। जनपद पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय बॉर्डर पर वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।  इस मौके पर उ0नि0 – प्रशांत बिष्ट ,आरक्षी-कृष्णानन्द, आरक्षी- मोहन कुमार मौजूूद रहे।

 

Share This News