पूर्व क्रिकेटर एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की कोरोना संक्रमण से मौत।

एनएचएल संवाददाता
लखनऊ- पूर्व क्रिकेटर एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। दिवंगत चेतन चौहान यूपी सरकार में सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा, पीआरडी एवं होमगार्ड मंत्रालय के मंत्री थे । पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को कोरोना की पुष्टि होने पर उन्हे एसजीपीजीआई में एडमिट किया गया था। चौहान किडनी व शुगर की बीमारी से थे ग्रसित थे।हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में कराया गया था भर्तीअमरोहा जिले की नौगांंवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चेतन चौहान की रविवार को लगभग 4:30 बजे हो गई मृत्यु सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौहान के निधन पर जताया है।

