प्रदेश मे मिले 29 नये कोरोना पाजिटिव , 184 एक्टिव।
न्यूज होम लाइव छत्तीसगढ
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — प्रदेश में इन दिनों प्रतिदिन कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में आज देर शाम प्रदेश में कुल 29 नये मरीजों के पाये जाने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया है कि बिलासपुर में 18, बलरामपुर से 05, कबीरधाम से 03, बलौदाबाजार से 02, कोरिया से 01 मरीज मिले हैं। इन 29 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 184 पहुँच चुकी है।

