FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून

प्रमोशन नहीं होने पर मिलने वाले ग्रेड पे में भी भारी कटौती कर दी गई है

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून– उत्तराखंड पुलिस के जवानों को मायूस करने वाली खबर है प्रमोशन नहीं होने पर मिलने वाले ग्रेड पे में भी भारी कटौती कर दी गई है कॉन्स्टेबल को 20 साल की सेवा करने के बाद 4600 नहीं 2800 का ग्रेड पे ही दिया जाएगा पुलिस मुख्यालय से यह आदेश जारी होने के बाद पुलिसकर्मियों में खलबली मची है पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के प्रमोशन की प्रक्रिया कई वर्षों से चली आ रही है लेकिन प्रमोशन नहीं मिलने की स्थिति में 3 पदों का गृह वेतनमान अनिवार्य रूप से दिया जाता है छठे वेतनमान आयोग के अनुसार यह तथा की प्रमोशन नहीं होने पर कॉन्स्टेबल को 10 साल संतोषजनक सेवा करने पर 2400 और 16 साल संतोषजनक सेवा करने पर 4600 कृपया ग्रेड पे मिलेगा वहीं 26 साल सेवा करने पर 4800 ग्रेड पे दिया जाएगा सातवां वेतनमान आयोग ने इसमें संशोधन कर स्पष्ट कर दिया था कि 10 साल के संतोषजनक कार्य पर 2400 ग्रेड पे और 20 साल की सेवा पर 4600 ग्रेड पे , 38 साल संतोषजनक सेवा करने पर 4800 ग्रेड पर दिया जाएगा अब मुख्यालय स्तर से जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि कॉन्स्टेबल को 20 साल की संतोषजनक सेवा करने पर 2800 रुपए ग्रेट वेतनमान दिया जाएगा यानी सीधे तौर पर 1800 की कटौती की गई है इस फैसले से उत्तराखंड में वर्ष 2001 और 2002 में भर्ती हुए कॉन्स्टेबल ग्रेड पे का लाभ लेने के लिए बेताब थे एन वक्त पर ग्रेड पे में कटौती करने के आदेश से उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे राज्य में करीब साढे 3000 कांस्टेबलों को 4600 ग्रेड पे का लाभ मिलना था नए आदेश के अनुसार उनके ग्रेड पे में 1800 ग्रेड पे की कटौती होगी भाई प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल को ग्रेड पे का यह आदेश मेरे स्तर का नहीं है केंद्रीय स्तर से यह आदेश जारी हुआ है पहले कॉन्स्टेबल को 20 साल की सेवा पर सब इंस्पेक्टर का ग्रेड पे मिलता था अब एएसआई स्तर का ग्रेड पे मिलेगा

Share This News