प्रवेशउत्सव के कार्यक्रम मे सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएं जाने पर जोर दिया
न्यूज होम लाइव के लिए गोविन्द चावला की रिर्पोट:-
रा.प्रा वि.भट्टीगांव में प्रवेशोत्सव दिवस और मातृ सम्मेलन दिवस मनाया गया। जिस में सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएं जाने पर जोर दिया गया । और साथ ही मातृ दिवस पर एस एमसी की भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती गोविन्दी देवी को साल उडाकर साथ ही उपस्थित सभी माताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मैं प्रधानाचार्य गंगा आर्या ने कहा कि सरकारी स्कूलों में तमाम तरह की सुविधाएं बच्चों को दी जा रही हैं लेकिन लोग प्राइवेट स्कूलों के चक्कर में आकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से नैतिक शिक्षा का पतन करा रहे हैं इससे बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और बच्चे बेहतर भविष्य की बजाय नशे की गर्त में उतरते जा रहे हैं उन्होंने अभिभावकों से प्रार्थना की कि ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर सरकार की योजनाओं का लाभ लें इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान उत्तराखण्ड द्वारिका प्रसाद पुरोहित ने कहा कि आज महंगी शिक्षा के कारण शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है सरकारी स्कूलों में बहुत इंटेलिजेंट टीचर के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है और प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूलों के टीचर अधिक टैलेंटेड होते हैं उनके पास डिग्री होती है जबकि प्राइवेट स्कूलों में ऐसा नहीं होता लोग बाद फिर भी आधुनिक शिक्षा के नाम पर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं जो कि बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इस मौके पर प्रदेश समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान उत्तराखण्ड द्वारिका प्रसाद पुरोहित,उपशिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य,पुष्पेन्द्र पांडे,जगदीश राज,हेम कार्की, जगदीश राम—-अध्यक्ष एस एमसी , प्रकाश चन्द्र पन्त , नवीन राम, गोविन्दी देवी , पूजा देवी, मंजू देवी ,श्रीमती रवीना देवी रेखा महरा, हेमा देवी, सुनीता टम्टा, प्रभा पंत। गीता सिंह, देवकी देवी, मंजू देवी, चन्द्र पन्त आदि कई लोग मौजूद रहे।

