फूलों की घाटी फूलों से महकने लगी, खिल रहे विभिन्न प्रजाति के फूल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
जोशीमठ। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में विभिन्न प्रजाति के फूलों का खिलना शुरू हो गया है। घाटी के प्रवेश
द्वार से ही फूल खिले हुए हैं। घाटी के निरीक्षण के लिए गया नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का पांच सदस्यीय दल रेंज
कार्यालय गोविंदघाट लौट आया है। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती,
है। पिछले दो सालों से कोरोना.संक्रमण को देखते हुए घाटी में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट रही है। इस वर्ष अभी तक घाटी को खोलने या न खोलने का आदेश पार्क प्रशासन को नहीं मिला है। तीन दिनों से घाटी के निरीक्षण के लिए गई पार्क प्रशासन की टीम रेंज कार्यालय
गोविंदघाट लौट आई है। घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि घाटी में दो फीट तक बर्फ
जमी है।

