फ्लाईंग स्क्वायड टीम व एस एस टी की टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की संघन जांच प्रारंभ
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
हरदी बाजार जिला जांजगीर,बलौदा व बिलासपुर जिले का मुख्य मार्ग हरदी बाजार है जो कोरबा व दीपका कटघोडा को जुड़ती है इसी बीच हरदी बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सराय सिंगार पेट्रोल पंप समीप चौक पर निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के तहत एसएसटी की टीम तैनात की गई है और साथ ही कटघोरा विधानसभा के फ्लाइंग स्क्वायड के द्वारा भी लगातार विधानसभा में की जा रही है और वाहनों की चेकिंग जारी है इसमें किसी प्रकार से दोपहिया वाहनों में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले ऐसे सभी कारकों की जांच की जा रही है जो सीधे-सीधे मतदाताओं को प्रभावित करती है साथ ही जिसमें शराब की भारी मात्रा व नगद रुपया हो सकता है ऐसे वाहनों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है एवं बिना अनुमति के ऐसे प्रचार वाहन उनकी भी जपती फ्लाइंग स्क्वायड टीम के द्वारा बनाई जाती है साथ ही साथ ऐसे प्रचार सामग्री आज जिनका कोई प्रकाशक मुद्रा का ऐसी चीजों की जांच पड़ताल फ्लाइंग स्क्वायड की टीम के द्वारा और एसएसटी की टीम के द्वारा लगातार की जा रही है कार्यपालक मजिस्ट्रेट फ्लाइंग स्क्वाड कटघोरा विधानसभा क्षेत्र सी .के. आदिले जी ने बताया सराय सिंगार हरदी बाजार में अभी तक ऐसा कुछ सामग्री जब तक नहीं हुई है फिलहाल लगातार संघन जांच जारी है इस दौरान उपस्थित एएसआई डीआर मनोहर ,हेम कुमार भारद्वाज एसएसटी, माखनलाल पात्रे प्रधान आरक्षक,कोमल उपाध्याय वीडियो ग्राफर सहित टीम के लोग उपस्थित रहे ।

