FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

बागेश्वर: नदी का जलस्तर बढ़ने से चार लोग फसें, रेस्क्यू टीम ने चारो लोगों को निकाला सुरक्षित ।

न्यूज होम लाइव बागेश्वर।

बागेश्वर: विकास भवन के पास वाली नदी मे बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढने से चार व्यक्तियों के नदी मे फसने की घटना सामने आयी है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:20 बजे विकास भवन के पास वाली नदी मे जलस्तर बढने से चार व्यक्ति फसे हुए है।सूचना के आधार पर फायर रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि नदी का जलस्तर बढने से चार व्यक्ति एक टापू पर फसे हुए थे जिन्हें एस०एस०ओ० महेश चंद्र फायर स्टेशन बागेश्वर के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम , लीडिंग फायर मैन गणेश चंद्र ,फायर मैन महेश सिंह द्वारा नदी मे तैर कर व फायर मैन नवीन चंद्र ,लीडिंग फायर मैन त्रिलोक राम ,चालक चंद्र प्रकाश ,फायर मैन सूर्यप्रकाश , फायर मैन विनोद सिंह ,फायर मैन सुशील कुमार ,फायर मैन सूरज सिंह ,फायर मैन महेश सिंह द्वारा रस्सी , लाईफ जैकेट व थ्रोबैग की सहायता से एक -एक कर चारों व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित स्थान पर निकाला गया ।चारों व्यक्ति सकुशल थे ,किसी प्रकार की कोई चोट नही आयी थी।इस राहत एवं बचाव कार्य मे फायर सर्विस टीम बागेश्वर के साथ- साथ थाना कोतवाल बागेश्वर जगदीश ढकरियाल आदि मौजूद थे ।

Share This News