बालको निवासी, पूर्व एल्डरमैन,पूर्व पूर्वांचल विकास समिति अध्यक्ष रामसनेही गुप्ता का दुखद निधन, बालको क्षेत्र में शोक की लहर
बालको निवासी, पूर्व एल्डरमैन,पूर्व पूर्वांचल विकास समिति अध्यक्ष रामसनेही गुप्ता का दुखद निधन, बालको क्षेत्र में शोक की लहर
न्यूज होम लाइव संवाददाता मुकेश भारती:-

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको के वार्ड क्र. 35 निवासी मृदुभाषी व बेहद ही मिलनसार श्री पप्पी गुप्ता के पिताश्री राम स्नेही गुप्ता जी का आज दुखद निधन हो गया, वे 85 वर्ष के थे। बीती रात घर में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने तथा सांस लेने में तकलीफ हो जाने की अवस्था में आनन-फानन में उन्हें कोरबा जिले के कोसा बाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर अस्पताल ले जाया गया जहां आज इलाज के दौरान उनका अस्पताल में निधन हो गया ।घरवालों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव था। आपको बता दें श्री राम स्नेही जी अपने जीवन काल में बेहद ही मृदुभाषी व मिलनसार रहे तथा वे कई गौरवान्वित पदों पर पदस्थ भी रहे जिसमें, एल्डरमैन नगर निगम कोरबा, अध्यक्ष पूर्वांचल विकास समिति कोरबा, अध्यक्ष बालको मैत्री संघ के गौरवान्वित पद प्रमुख रहे। उनके अचानक स्वर्ग सिधारने की खबर से वार्ड क्रमांक 35 समेत पूरे बाल्को व कोरबा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

