बेरीनाग। चचड़ेत में पति पत्नी और बेटी की संदिग्ध परस्थितियों में मौत।
बेरीनाग। चचड़ेत में पति पत्नी और बेटी की संदिग्ध परस्थितियों में मौत।


राजस्व टीम जुटी जांच में:-
——————————-
बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 13 किलोमीटर पटवारी क्षेत्र चौड़मन्या के ग्राम पंचायत चचरेत में एक परिवार के पति और पत्नी और बेटी का शव घर के अंदर संदिग्ध परस्थितियों में मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार चंचल सिंह मेहरा पुत्र नारायण सिंह उम्र 27 तीन दिन पूर्व दिल्ली से घर लौटा था। उसके बाद चंचल सिंह अपने पत्नी और ढ़ाई वर्ष की बेटी के पास जो वर्तमान में चौकोड़ी में अपने मायका में रहती थी। उनके पास गया। गुरूवार को पत्नी और बेटी को लेकर अपने गांव चचरेत पहुंचा।शुक्रवार को गांव के एक व्यक्ति को जानकारी मिली को चंचल घर आया है तो उससे मिलने सुबह 9 बजे उसे घर पर पहुंचा तो। चंचल के बड़े भाई भगवान सिंह चंचल के बारे में जानकारी ली तो भाई ने अंदर जाकर देखने को कहा। जिससे दरवाजा खोला तो चंचल सिंह फांसी के फंसे पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी सरिता देवी उम्र 24 और बेटी गीतांजली उम्र ढाई वर्ष बिस्तर के अंदर मृत अवस्था में पड़े मिले। उन्होने इसकी सूचना उसी समय बड़े भाई को दी और ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों और भाई ने इसकी सूचना राजस्व उप निरीक्षक को दी। जिस पर बेरीनाग से एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ तीनों शवों को कब्जे में लिया और मृतक सरिता देवी के मायके वालों को दी। घटना स्थल से कोई सोसाइट नोट या कोई भी जहरीला प्रदार्थ नही मिला। राजस्व पुलिस ने घटना स्थल को सील करने के साथ किसी को भी घटना स्थल पर नही आने दिया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। परिजनों की और से कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई है। घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया है। परिजनों के द्वारा रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। राजस्व टीम में रजिस्ट्रार काननूगों दीपक कुमार,राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद,संजय रावत,मनीषा बिष्ट,कंचन प्रिया,कविता प्रिया मौजूद थे। वर्ष 2015 में इनका विवाह हुआ था। सरिता देवी के मायके वालों ने घटना स्थल पर पहुचकर हत्या का आरोप भी लगाया है। इसकी जांच की मांग की है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के घर में वृद्ध पिता है जो पेंशन लेते है घर एक बड़ा भाई का परिवार है जो गांव में मेहनत मजदूरी करता है।

हत्या या आत्महत्या……
बेरीनाग।एक साथ पति पत्नी और बेटी मौत की गुल्थी का सुलझ पायेगी। आखिर घर पहुंचते ही चंचल ने अपना पूरा हंसता खेलता हुआ परिवार को क्यो खत्म कर दिया या किसी को चंचल के हंसते खेलते हुए परिवार देखना अच्छा नही लगा। आखिर यह आत्महत्या है या हत्या।यह बड़ा सवाल है पूरे गांव में भी लोग इस घटना को आत्महत्या नही मनाने को तैयार नही है।

