बेरीनाग के चौकड़ी में प्रथम बार रामलीला मंचन शुरू, सामाजिक कार्यकर्ता जमन सिंह ने किया उद्घाटन ।
बेरीनाग के चौकड़ी में प्रथम बार रामलीला मंचन शुरू, सामाजिक कार्यकर्ता जमन सिंह ने किया उद्घाटन ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
चौकड़ी में शारदीय नवरात्रि में गुरुवार से रामलीला मंचन शुरू हो गया है। आज प्रथम दिन नट नटी संवाद, श्री राम जन्मोत्सव नारद मोह विश्व मोहनी नाटक का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ।
रामलीला का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता जमन सिंह मेहरा द्वारा किया गया। इस मौके पर रामलीला संयोजक मनोज कुमार साहनी , सह संयोजक हरीश चूफाल, सुंदर सिंह कार्की, रेखा मेहरा, लक्ष्मण सिंह कार्की, दीप चंद्र उप्रेती , हीरा सिंह गैडा, हीरा सिंह खाती, शेर सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह कार्की, उमेश चंद्र पाठक आनंद मेहरा जगदीश सुप्याल समेत कई लोग मौजूद रहे।

