berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंडराज्य

बेरीनाग के चौपाता के मेथोडिस्ट चर्च मे सादगी से मनाया क्रिसमस।

बेरीनाग के चौपाता के मेथोडिस्ट चर्च मे सादगी से मनाया क्रिसमस।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम..

बेरीनाग शुक्रवार 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर चौपाता में कोविड-19 को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार पादरी बसन्त सिंह की अगुवाई में प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक बड़ी साधारण तरीके से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

प्रभु यीशु का शुभ संदेश देते हुए बसन्त सिंह ने बताया कि प्रभु ने हमें जगत की ज्योति बनाया है ताकि हम अपने कर्मों से अंधकार में जी रहे लोगों को जीवन में प्रकाश ला सकें। प्रार्थना सभा में 65 साल से ऊपर और 10 साल से नीचे के लोगों को आने की अनुमति नहीं थी। और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ । जिस कारण 10 15 लोग ही प्रार्थना में शामिल हुए प्रार्थना सभा में विजय सिंह ,ललित सिंह, जानकी सिंह, अंकित सिंह, सुमन सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News