बेरीनाग के दुनखोला में आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत।
बेरीनाग के दुनखोला में आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
बेरीनाग। विकास खंड के दुनखोला गांव में आपसी संघर्ष में एक गुलदार की मौत हो गई है । जिसका शव वन विभाग ने मौके पर से कब्जे में ले लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणो द्वारा सूचना दी गई क्षेत्र में गांव के पास लगे जंगल में सुबह से ही गुलदारों की दहाड़े की आवाज आ र ही है। और शाम को देखा तो एक गुलदार ने दूसरे गुलदार को मार कर उसे खा रहा था जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत वन विभाग को दी वन विभाग द्वारा मौके पर टीम भेजी गई अंधेरा होने और धनी झाड़ियों के होने की वजह से पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम दुनखोला जाकर छानवीन की तो वहां पर एक गुलदार का शव मिला। जिसे आधे से अधिक खाया हुआ था। वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि एक गुलदार ने दूसरे गुलदार को आपसी संघर्ष में मार दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर नष्ट कर दिया है । वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर हरीश सती, शुभम् पाठक, बहादुर राम ,ज्योति वर्मा मौजूद थे।


