बेरीनाग के पुंगेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू।
बेरीनाग के पुंगेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क ..गोविन्द चावला
बेरीनाग के समीप स्थित भोलेनाथ के रमणीय पावन स्थल पुंगेश्वर महादेव मंदिर में महंत कस्तुरी गिरी महाराज द्वारा दो दिन का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

कस्तूरी गिरी महाराज ने कहा कि क्षेत्र की सुख समृधि के लिये अखण्ड रामायण का पाठ किया जा रहा है।तथा कहा इस बढती महामारी भी जल्दी ही खत्म हो जायेगी।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों पंडित माधवानंद भट्ट , गिरीश चंद्र भट्ट, नंदाबल्लभ भट्ट,सुरेश चंद्र भट्ट, पंकज भट्ट , गिरीश पंत आदि पुजारियों द्वारा मंदिर में हवन पूजा महामृत्योंजय जाप और दो दिन तक अखंड रामायण पाठ की स्तूति की जायेगी।

