berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

बेरीनाग के राईआगर में खुला जनहित सेन्टर ।

बेरीनाग के राईआगर में खुला जनहित सेन्टर ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…..

बेरीनाग अन्नजल विकास योजना के तहत राईआगर में जनहित सेंटर खोला गया । सेन्टर का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी जिससे गरीबों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा ।मातृशक्ति संस्था की अध्यक्षा गंगा अस्वाल ने बताया कि पूरे जिले में इस प्रकार के और भी सेंटर खोले जाएंगे । बेरीनाग विकासखंड में राईआगर में यह दूसरा सेंटर खोला गया है जिसके तहत पंचायत, वार्ड ,नगर क्षेत्र के प्रत्येक दो हजार की आबादी के बीच एक जनहित सेंटर खोला जाना है जहां पर जनता को बाजार मूल्य से कम कीमत पर दैनिक उपभोग की सामग्री उपलब्ध कराई जाएंगी ।प्रत्येक सेंटर में राशन कार्ड धारकों के कार्ड बनाए जाएंगे। सेन्टर में दाल , चावल , तेल , मसाले , साबुन, नमक चाय पत्ती आदि सामान दिया जाएगा। जनहित सेंटर में लोकल उत्पादकों को भी उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक नेवरिया पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला विजय पंत कविता सलवासी आदि मौजूद थे ।

Share This News