बेरीनाग के सभी एटीएम बंद लोगों को हो रही परेशानी,
न्यूज होम लाइव नेेटवर्क टीम
बेरीनाग दो साल से खराब है एसबीआई की एटीएम मशीन
बेरीनाग। भारतीय स्टेट बैंक लगी एटीएम मशीन दो साल से खराब पड़ी है । दूसरा एटीएम भारतीय स्टेट बैंक गंगोलीहाट टैक्सी स्टैंड पर लगा है जो एक सप्ताह से खराब है ।दोनों एटीएम खराब उपभोक्ता परेशान है ।सामाजिक कार्यकर्ता जीवनसिंह धानिक ने बैंक प्रबन्धक से मिल कर शीघ्र एटीएम मशीनें ठीक करने की मांग की ।उधर बैंक प्रबन्धक निर्मल भट्ट ने बताया कि बैंक पर लगी मशीन नई लगाने के लिए उचाधिकरियों को बताया गया है और गंगोलीहाट टैक्सी स्टैंड पर लगी एटीएम मशीन में डाटा कार्ड के काम नहीं करने के कारण एटीएम मशीन मे अपडेट नहीं हो पा रहा है ।डाटा कार्ड के आने पर एटीएम मशीन सुचारू हो जायेगी।जिला सहकारी बैंक के एटीएम में प्रयाप्त धनराशि नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं ।

