बेरीनाग छात्र संघ ने परीक्षा रद्द कराने को छात्रों का धरना दिया।
न्यूज होम लाइव नेेटवर्क संवाददाता कैैलाश चन्याल
बेरीनाग । कुमाऊँ विश्वविद्यालय की परीक्षा को रद्द कराने के लिए छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश राठौर के नेतृत्व में बैंक चौराहे पर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा । और कहा कि कोरोना महामारी के कारण कालेज बंद होने के कारण कोर्स पूरा नहीं हुआ है । ऐसे हालात में विश्वविद्यालय परीक्षा कराने पर तुला है जो छात्रों के साथ खिलवाड़ है ।परीक्षा रद्द कर विधार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने और छठे सेमेस्टर में असाइनमेंट के आधार पर अंक देकर प्रमोटर करने की की मांग की और चेतावनी दी की अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा । छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश राठौर ,महासचिव रोशन कुमार, कमल काकी, हिमांशु, दीपक, सुमित आदि मौजूद थे ।

