बेरीनाग ठेकेदार यूनियन ने राँयल्टी बढाये जाने को लेकर लोनिवि बेरीनाग कार्यालय मे सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष राम सिह बिष्ट के नेतृत्व में ठेकेदार लोनिवि कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रॉयल्टी व्यवस्था पूर्व की भांति न की गई तो आपदा कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा जब तक अवैध खनन नियमावली 2005 को रॉयल्टी से नहीं हटाया जाता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष राम सिह विष्ट ने कहा, प्रदेश की सभी ठेकेदार यूनियनों से वार्ता की जा रही है। एक अगस्त से पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर ठेकेदारों ने मांग पूरी न होने पर तालाबंदी, घेराव समेत उग्र आंदोलन की रणनीति भी बनाई। इस मौके पर ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष राम सिह बिष्ट,कमल कोठारी,बलवन्त मेहरा,कृपाल रौतेला, भूपाल सिह सत्याल,भगवान सिह धानिक ,केदार सिह कार्की, आदि कई ठेकेदार सामिल रहे।

