बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने नगर की पेयजल समस्या और नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया।
बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने नगर की पेयजल समस्या और नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग | नगर पंचायत बेरीनाग के अध्यक्ष हेम पंत ने नगर की पेयजल समस्या और नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत कहा की बेरीनाग के लिए बनाई गयी नयी पेयजल योजना में एक पम्प पहले से खराब है और दूसरा पम्प मात्र 5 घंटे ही काम करता हैं, योजना में भारी अनियमितता बरती गयी है। नगर में पेयजल लाइन को मानकों के अनुसार नहीं बिछाया गया है, नालियों और कलमटों में खुले में नाली बिछाई गयी है जिससे नगर क्षेत्र की सभी नालियां और कलमट बंद होने से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उनके समर्थन में सभासद देवकी देवी, डीएल शाह, रत्नाकर पाडे, पूरन राम, पवन टम्टा, कुंदन धानिक आदि भी धरने पर बैठे।

