बेरीनाग में द्वितीय शिव शक्ति टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ।
बेरीनाग में द्वितीय शिव शक्ति टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ….

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग, महाविद्यालय क्रीड़ा मैदान में द्वितीय शिव शक्ति टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शिव शक्ति क्लब बेरीनाग द्वारा भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (पेफी) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आज के उद्घाटन सत्र के मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक माननीय नारायण राम आर्य ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों तथा सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस क्षेत्र में लगातार खेल प्रतिभाओं को निखारने में जुटे लोगों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार अपना अमूल्य योगदान खेलों को समर्पित करने हेतु अपनी वचनबद्धता दोहराई। आज का उद्घाटन मैच रुणाथल एवं धारी 2 के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए धारी 2 की टीम मात्र 8.4 ओवर में मात्र 61 रन बनाकर आल आउट हो गायी।

जिसके जवाब में रुणाथल की टीम ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रुणाथल अंकू को दिया गया जिन्होंने चार विकेट झटके। इस अवसर पर भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान उत्तराखंड चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ योगेश चंद्र जोशी, शिवशक्ति क्लब के अध्यक्ष ललिता प्रसाद पंत, उपाध्यक्ष देवेंद्र लाल शाह, सचिव राजेश रावत, संयुक्त सचिव राहुल खम्पा, कोषाध्यक्ष संदीप, ब्लॉक कोर्डिनेटर राजकुमार शाह, सदस्य राजेश कार्की, अंशुल डांगी, भूपेंद्र मेहरा, विनोद मेहरा, गोकुल मेहरा एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

