बेरीनाग में सुहागिन महिलाओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला सौभाग्यदायक करवा चौथ का पर्व बेरीनाग में सुहागिन महिलाओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम के समय पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल गृहण कर व्रत खोला।रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। शाम के समय अनेक स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा की। महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनाई। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया और बड़ों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए और प्रसाद वितरित किया गया। करवाचौथ पर्व पर कई सुहागिनों के पति घर नहीं आ पाए तो इन महिलाओं ने पति की फोटो, वीडियो कॉल करके अपना व्रत खोला। करवाचौथ के चलते नगर की बाजारों में भी दिन भर भीड़ रही।

