बेरीनाग मे कैश की किल्लत से लोग परेशान:–
न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग दो दिन की बैको की छुट्टी पढने से सोमवार को एस बी आई में कैस कम होने से छ: हजार रू धनराशि उपभोक्ताओं को मिल रही है। दूर दराज से आये ग्रामीणों को निराश हो कर घर को जाने में मजबूर हो गये।एसबीआई में उपभोक्ताओ ने बताया बारातों का सीजन चल गया है। न तो एटीएम में पैसे हैं न तो बैंक से पैसे मिल पा रहे है। बैको मै कैस नही होने से पर्यटको को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी है। लोगों का कहना हैं नगर में दो एसबी आई एक यूनियन बैक समेत तीन एटीएम है। एटीएम में कार्ड से भले एक ही बार पैसे निकले पर लोगों का काम चल जाता । गॉव से आये लोग शादी कि खरीददारी करने नगर में जिस ग्रामीण की नगर में दुकान दारों के साथ जान पहचान हैं उसे तो दुकान दार ने बैंक की किलत को देख कर उसे उधार में सामान दे दिया। वही नगर में जिस की दुकान दारों से जान पहचान नहीं होने से उन को बैंक से भी दुकान दारों से भी निराश हो कर घर जाने को मजबूर हो रहे है। बैको मे पैसा नही होने से लोगो की परेशानी बढ गयी है।


