बेरीनाग । पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पवन कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा.
बेरीनाग । पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पवन कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा

बेरीनाग। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पवन कुमार समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं । पवन कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान गुड्डू और नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । खजान गुड्डू ने कहा कि पवन कुमार जनाधार वाले नेता है उनके कांग्रेस में आने से कांग्रेस पार्टी मजबूत हो गी। कांग्रेस का दामन थमाने पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पवन कुमार ने आरोप लगाया कि श्रेत्र का विकास करने में भाजपा असफल हो गई है बेरीनाग पेयजल योजना, बेरीनाग और चौकोडी के लोगों को भूमि पर मालिकाना हक देने और विकास खंड में कोई भी नहीं योजना नहीं ला पाई। उनके साथ उनके समर्थक पूर्व प्रधान सुन्दर लाल, सुनील गंगोला, पवन कालाकोटी, नवीन कुमार, सुनील कुमार ने भी कांग्रेस का दामन था। यह भाजपा को एक सप्ताह में दूसरा झटका है ।एक सप्ताह पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

