छत्तीसगढ़

भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव घर पर ही मनाने की अपील

संवाददाता :- मुकेश भारती

बालको ब्राह्मण समाज बालको नगर द्वारा इस वर्ष वैश्विकमहामारी कोरोना की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से अपील है कि सभी स्वजातीयजन भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अपने घर में ही परिवार सहित मनाये और एक पर्व की तरह इसका आयोजन घर में हो , घरकी साज – सज्जा करके , भगवान परशुराम की प्रतिमा या तैलचित्र स्थापित कर यथायोग्य अपने सामर्थ्य अनुसार भोग लगा पूजन सम्पन्न करें और भगवान से सम्पूर्ण विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना करें . इस संबंध में ब्राह्मण परिववार बालको नगर के पूर्व सचिव रामकिशोर शर्मा (अधिवक्ता) ने बताया कि दिनांक 14/5/2021 को अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
रामकिशोर शर्मा
अधिवक्ता
बालको-कोरबा

Share This News