FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

भाजपा सरकार अपने ऊपर ना लें गौहत्या का पाप. गायों को संरक्षण दे सरकार – ललित कुमार आर्य…

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक भारद्वाज

सितारगंज समाजिक कार्यक्रता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित कुमार आर्य ने आज सितारगंज में प्रेसवार्ता की ललित आर्य ने सरकार पर गाय के उपर हो रहे भेदभावपूर्ण रवैये पर उताराखण्ड सरकार पर जोरदार हमला बोला आर्य ने कहां की गाय का इस्तेमाल भाजपा सरकार ने सिर्फ राजनैतिक स्वार्थ के लिये किया. गौ हत्या कानून का स्वागत भारतवासियों ने किया पर ऐसी दुर्गति गायों की अपने जीवन में कभी नही देखी गौ सेवा केन्द्र के नाम पर पैसों की बरबादी के अलावा कुछ नहीं किया गया पहुंच वाले लोगों ने गौ सेवा केन्द्र के नाम से करोडो रुपया डकार लिया है सरकार को गौ संरक्षण सचल दल बनाने की आवश्यकता है ताकि इनके घपलों की जांच हो सके गाय के नाम पर राजनिति अत्याचार बंन्द हों ललित आर्य ने बताया की जिस और जाओं वहां गायों की दुरदशा देख मन विचलित हो उठता है रोडो में गायों को माता से आवारा बना दिया है रोज गायें गाडि़यो से टकरा कर दम तोड़ रही है सारे तराई पहाड़ के रास्तों में गायों का अम्बार रोड घेरकर खडा है ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी गई. किसानों की और ज्यादा दुर्दशा इस सरकार ने कर दी है मेहनत की फसलों को गायों के झुंड बरबाद कर रहे है भाजपा सरकार गायों के नाम पर हमेशा राजनिति करती आई है अब डबल इंजन के बाद ऐसा हाल शर्मनाक है ललित आर्य ने बताया की गौशाला के नाम से जनता के पैसों की बंदरबांट हो रही है. सरकार को इनके संरक्षण व इनकी व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिये हवाई बातें बहुत हो चुकी अब जनता त्रस्त हो गई है बाजारों में हर दुकान पर गौ सेवा के नाम से गुल्लक रखें गये है ये गुल्लकों का पैसा कहां जा रहा है क्यों हर तरफ गायों का शोषण हो रहा है भाजपा सरकार अपने ऊपर गौ हत्या का पाप ले रही है इसलिये सरकार को तत्काल इस पर ध्यान देना होगा

Share This News