भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण का विधिवत् समापन हो गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क …
बेरीनाग भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण का विधिवत् समापन हो गया। आज मण्डल प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में प्रथम सत्र में महेश पाठक ‘गोलू’ ने सोशल मीडिया के अनुप्रयोग आदि पर विषय रखा। द्वितीय सत्र में अशोक नबियाल ने अंतोदय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। तृतीय सत्र में स्वामी वीरेन्द्रानंद पाल ने आत्मनिर्भर भारत पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। अंतिम सत्र में राकेश देवलाल ने वैचारिक मुख्यधारा पर मार्गदर्शन किया। मण्डल बेरीनाग के नगर अध्यक्ष दीपक धानिक ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के लिये एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

