FEATUREDGeneralNewsदिल्लीराज्य

भारतीय डाक में GDS के पदों पर निकली भर्ती। जल्द करें आवेदन, 38,926 पद खाली।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

भारतीय डाक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जून है।

उम्मीदवार के पास भारत सरकार/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का भी नॉलेज होना चाहिए। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/HelpDesk पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/Notifications/Model के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38,926 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Share This News