FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

भारत मे कोरोना की दूसरी लहर विकराल रूप लेती जा रही है।

भारत मे कोरोना की दूसरी लहर विकराल रूप लेती जा रही है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नए मामले सामने आने के बाद देश में
संक्रमितों की 1,29,28,574 हो गई। वहीं उपचाराधीन मामले भी नौ लाख के पार चले गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से 685 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,66,862 हो गई। देश में लगातार 29 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उपचाराधीन मामले भी बढ़कर 9,10,319 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है। देश में12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। यह संख्या उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,18,51,393
लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 91.67 प्रतिशत है। वहींकोविड-19 से मृत्यु दर 1.29
प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से
अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11
अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबरको 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये
मामले एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में अभी तक 25,26,77,379 नमूनों की कोविड- 19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 12,37,781 नमूनों की जांच बुधवार  को की गई थी। आंकड़ों के अनुसारदेश में पिछले 24 घंटे में जिन 685 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 322, पंजाब के 62,छत्तीसगढ़ के 53. उत्तर प्रदेश के 40, कर्नाटक के 35, गुजरात के 22, दिल्ली के 20, तमिलनाडु के 17, केरल के 16. मध्य प्रदेश के 13, राजस्थान के 12 और आंध्र प्रदेश
तथा हरियाणा के 11-11 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,66,862 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 56,652 लोग, तमिलनाडु के 12,821 लोग, कर्नाटक के 12,731 लोग, दिल्ली के 11,133 लोग, पश्चिम बंगाल के 10,363 लोग, उत्तर प्रदेश के 8,964 लोग, पंजाब के 7,278 लोग और आंध्र  प्रदेश के 7,262 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Share This News