LatestNewsuttarakhandनैनीताल

मजदूर लापता


लालकुआं।


रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

निकटवर्ती क्षेत्र दो किलोमीटर घोड़ानाला निवासी ईश्वर चंद्र पिछले 12 घंटे से अधिक समय से घर से लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है वहीं परिजन और पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटा है। ईश्वर चंद मूल रूप से शाहजहांपुर का निवासी था जो यहां मजदूरी का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर चंद्र देर शाम 8:00 बजे बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले नाले के पास एक पुलिया पर बैठा था और उसने अपने वहां होने की जानकारी खुद फोन पर अपने परिजनों को दी और बताया कि उसे काफी नशा हो गया है जब परिजनों उसे लेना है पुलिया पर पहुंचे तो ईश्वर चंद्र वहां नहीं मिला जिसके बाद रात भर परिजन उसे ढूंढते खोजते रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी आज दिन भर से नाले के आसपास उसकी तलाश कर रही है मगर ईश्वरचंद्र का अभी तक नहीं कोई पता नहीं लग सका है नाले के पास से ईश्वर चंद्र की साइकिल और चप्पल बरामद हुई है परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं वह है नाले में तो नहीं बह गया है जिसके बाद से स्थानीय गोताखोर और पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी है मगर अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

Share This News