FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandबागेश्वर

मतदान को सुचारु रुप से संपन्न कराने को पीठासीन अधिकारी ले रहे प्रशिक्षण…

मतदान को सुचारु रुप से संपन्न कराने को पीठासीन अधिकारी ले रहे प्रशिक्षण…

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर जिले के डिग्री कालेज मे विधान सभा सामान्य र्निवाचन 2022. के लिए पीठासीन अधिकारियों व कर्मिको को ई.वी.एम. मशीन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ  चंद्र सिंह इमलाल  अपर जिलाधिकारी बागेश्वर, की अध्यक्षता मे हुई। सी.एस. इमलाल  ने बताया कि,आज विधान सभा सामान्य र्निवाचन की दृष्टि से आज हमारा पोलिंग प्रशिक्षण का प्रथम दिन है, और यह प्रशिक्षण 4 दिन तक चलेगा,कोविड़ की दृष्टिगत.को देखते हुए इस.कार्यक्रम को छोटे-छोटे बैचो मे किया गया है।उन्होंने बताया कि पहले यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हम 2 दिन का ही करते थे,लेकिन कोविड़- 19 को ध्यान मे रखकर इसे छोटे-छोटे बैचो मे कराया जा रहा है।।
प्रशिक्षण मे लगभग 124 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें. पीठासीन अधीकारी सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मतदान को सुचारू रुप से संपन्न कराने के लिए ये प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जा रहा है,पीठासीन अधिकारियों व.कर्मचारियो़ को ई.वी.एम. मशीन की पूरी दक्षता के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कोविड़ मैडिंकल टीम भी अपनी टीकाकरण की सेवा को प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस कार्यक्रम मे  चंद्र सिंह इमलाल अपर जिलाधिकारी बागेश्वर, जगदीश ढकरियाल थानाध्यक्ष बागेश्वर, सहित समस्थ पीठासीन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Share This News