महिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी
महिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी….

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता सचिन गुप्ता
हल्द्वानी के महिला अस्पताल में आए दिन महिलाओं को डॉक्टरों की कमी के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ता है, डॉक्टरों को दिखाने के लिए सुबह 8 बजे से ही गर्भवती महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है, वहीं गर्भवती महिलाओं का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है और उन्हें लंबी लाइनों में लगकर करीब एक से दो घण्टे का इंतजार कर डॉक्टर को दिखाना पड़ता है, आपको बता दें कि महिला अस्पताल में काफी लंबे समय से डॉक्टरों की कमी चल रही है जिस वजह से गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं महिला अस्पताल की सीएमएस उषा जंगपांगी ने भी माना कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है जिस कारण गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतारों पर खड़ा होना पड़ रहा है, जिसको लेकर उन्होंने निदेशालय से भी अस्पताल के लिए डॉक्टरों की मांग की हैं।

