मुख्यमंत्री आज रहेंगे पश्चिम बंगाल और झारखंड दौरे पर
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर होते हुये झारखंड के गुमानी जायेंगे। भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सुबह 10:00 बजे विमान से रवाना होकर पूर्वान्ह 11:30 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंँचेंगे। वहाँ से दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 01:25 बजे झारखंड के साहिबगंज जिले के बधरवा विकासखंड के गुमानी पहुंँचेंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे 03:15 बजे गुमानी से दुर्गापुर आयेंगे और वहांँ से 04:00 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 05:30 बजे रायपुर लौट आयेंगे।

