FEATUREDGeneralHealthLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वर

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतु जनपदों में किये जा रहें कार्यो की समीक्षा की।

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी…

बागेश्वर  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतु जनपदों में किये जा रहें कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा हैं, तथा आगे और बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है तथा वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर सामने आ रहें हैं जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी अधिकारियों को और अधिक गंभीरता एवं सतर्कता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए सभी से अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोर्इ ढिलार्इ न बरती जाय। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम और अधिक बढ़ाने को कहा तथा इसमें जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाय। उन्होने कहा कि हार्इरिस्क क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों पर कडी निगरानी रखते हुए उनकी आशा वर्करों के माध्यम से कांटै्रक्ट टे्रसिंग करते हुए शत-प्रतिशत सैपलिंग सुनिश्चित करायी जाय। उन्होने कहा कि हार्इरिस्क से आने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाय, इसमें किसी भी प्रकार की कोर्इ शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों पर विशेष निगरानी करते हुए निरंतर उनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि जो लोग हाइपरटेंशन एवं डायबीटिज रोग से ग्रसित हैं ऐसे लोगो पर विशेष निगरानी रखते हुए उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि कोविड-19 के कारण मृत्यु दर में भी बढोत्तरी हुर्इ हैं इसके नियंत्रण के लिए और अधिक गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता हैं तथा जिन चिकित्सालयों में अधिक मृत्यु हुर्इ हैं उनका ऑडिट करते हुए मृत्यु के कारणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि आगामी माह में कोविड-19 की वैक्सीन आने की संभावना हैं इसके लिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में वैक्सीनेशन के लिए पूरी तैयारियां भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित कर ले, इसके लिए उन्होने सभी चिकित्सालयों के आस-पास ही व्यवस्था कराने को कहा। वीसी में जनपद बागेश्वर की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने मा0 मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए टेस्टिंग और अधिक बढ़ा दी गयी है। तथा हार्इरिस्क से आने वाले लोगो की सर्विलांस टीम द्वारा निरन्तर कांटै्रक्ट टेसिंग कराते हुए उनकी सैपलिंग की जा रही है। उन्होने कहा कि जनपद में वैक्सीनेशन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गयी हैं जिसके लिए डाटा अपलोड भी कर दिया गया हैं। तथा इस संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें गये है। उन्होने बताया कि आर्इ0र्इ0सी0 कार्ययोजना के तहत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा पम्पलेट/ब्रोसर वितरित किये जा रहे है तथा सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स लगाये जा रहे है, इसके साथ ही वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अलग-अलग विभागों एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही आडियो मैसेज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वीसी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0डी0जोशी, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, जिला खाद्य ग्रामोद्योग अधिकारी के0एस0कम्र्याल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहें।

 

Share This News