मोतिहारी:कुख्यात नेक मोहम्मद हुआ गिरफ्तार
पटना/न्यूज लाइव संवाददाता एस. एच. चंचल:–
सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल के पुलिस का सिरदर्द बना कुख्यात रंगदार नेक मोहम्मद को रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद अनुमंडल पुलिस के साथ साथ व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। इस बाबत पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार रंगदार बीते दिनों आदापुर में शिक्षक चैन साह को गोली मारने समेत रामगढ़वा के अमोदेई पैक्स अध्यक्ष मोतीउर रजा से रंगदारी के रूप में 10 लाख रुपये की मांग व रक्सौल और आदापुर के दर्जनों व्यवसायियों से रंगदारी मांग कर पुलिस को चुनौती दे दी थी। कुख्यात की गिरफ्तारी रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौक स्थित एक दुकान के समीप हुई। बता दें कि गिरफ्तार अपराधी नेक मोहम्मद दो दिन पूर्व पश्चिम चंपारण के सेमरा में एक जनाजे में शामिल हुआ था ।

