मोतिहारी: आग से पाँच वर्षीय बच्चा सहित लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख 

मोतिहारी/न्यूज़ लाइव डेस्क

अरेराज अनुमंडल अन्तर्गत मलाही थाना क्षेत्र के मलाही दरगाह टोला मे विगत रात्रि लगभग आठ बजे आग लगने से  रूकशद आलम का घर सहीत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया ।

वहीं रूकशद आलम का पाँच वर्षिय पुत्र लालबाबु भी आग मे जल गया जिससे मौके पर मौत हो गई । आग लगने के कारणों का पता नही चल सका हैं ।

मृतक लालबाबु दो भाई व एक बहन मे सबसे छोटा था वहीं मृतक की माँ रोते हुए बार बार कह रही हैं कि हमार बबुआ कहाँ गईलेन । उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर युवा समाज सेवी प्रिंस कुमार पहुँच कर पिडीत परिवार को तीन हजार रुपए सहायता राशि दिए । वहीं स्थानीय समाज सेवी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा घटना स्थल पर पहुँच कर पिडीत परिवार को संतावना दिए । मौके पर मलाही पुलिस पहुँच कर बच्चे के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दी ।

Share This News