मोदी प्रशंसक ने उनके जन्मदिन पर हनुमान को चढ़ाया सोने का मुकुट
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
वाराणसी — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 69 जन्मदिन पर पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक प्रशंसक अरविंद सिंह ने भगवान से मोदी के दुबारा सरकार बनने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरा होने पर अरविंद ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में भगवान को 1.25 किलो वजनी सोने का मुकुट चढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर देश के कई हिस्सों में लोगों ने केक काटा और दीपक जलाया। वाराणसी में लोगों ने दीपक जलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं । वहीं मध्य प्रदेश सिंधु सेना नाम के एक दक्षिणपंथी संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भोपाल के गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा।

