berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा ऑनलाइन सर्वतत्व सिध्दांत पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन।

राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा ऑनलाइन सर्वतत्व सिध्दांत पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग।राजकीय महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन सर्वतत्व सिध्दांत पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर दया शंकर कुलश्रेष्ठ डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली द्वारा सर्वतत्व सिद्धांत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वतत्व सिद्धांत एक कल्पित सिद्धांत है जो हमारे भौतिक ब्रह्मांड में घट सकने वाली हर चीज को वैज्ञानिक दृष्टि से समझाने की क्षमता रखता होगा। यह सिद्धांत अन्य सभी ज्ञात सिद्धांतों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। वैज्ञानिकों द्वारा सर्वतत्व सिद्धांत ढूंढने का मुख्य कारण क्वांटम मैकेनिक्स और थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी के बीच में तालमेल बनाना है। सर्वतत्व सिद्धांत के द्वारा आकाशगंगा से लेकर उपपरमाणविक कण तक के स्तरों की बात की समझ उपलब्ध की जा सकती है। दयाशंकर कुलश्रेष्ठ जी ने बताया कि यह सिद्धांत सभी मूलभूत अन्योन्य क्रियाओं ( गुरुत्वाकर्षण, प्रबल और वैघुतदुर्बल) का एकीकृत सिद्धांत है। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर सूची बिष्ट, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स डी एस बी कैंपस कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल तथा प्रोफेसर उषा कुलश्रेष्ठ ने जुड़कर इस सिद्धांत की महत्वता पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी डी सुंठा द्वारा की गई जबकि संचालन डॉ पी सी मठपाल, डॉ गरिमा पुनेठा , डॉ ललित सिंह, डॉ अश्विनी कुमार द्वारा किया गया तथा सभी वक्ता का एवं वेबिनार से जुड़े विभिन्न प्रोफेसरो का आभार व्यक्त किया l वेबिनार को सफल क्रियांवयन हेतु डॉ धीरज खाती, डॉ जे एन पंत, डॉ एल डी मिश्रा, डॉ बीना लोहिया, डॉ बी एस बिष्ट, डॉ एमएस कुटियाल, डॉ अंकिता जोशी डॉ प्रतिभा बिष्ट तथा सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Share This News